To view please click on the link - Annual Newsletter (Digital Edition) 2019-2020 Birla Hostel 'A' Banaras Hindu University Varanasi 221005
आज दिनांक ०२-०३-२०२० को बिड़ला छात्रावास अ में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया । व्याख्यान का विषय ''भारत का प्राचीन इतिहास : एक मूल्याङ्कन'' था । वक्ता के रूप में डॉ अभय कुमार थे । डॉ अभय कुमार काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास ,संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं । उन्होंने अपने व्याख्यान की शुरुआत सर्वप्रथम इतिहास का परिचय देते हुए प्राचीन इतिहास के संदर्भो पर चर्चा से की । डॉ कुमार ने छात्रों के मन में चल रहे विभिन्न सवालों के जवाब दिए । उन्होंने प्राचीन इतिहास के अध्ययन के विविध आयामों पर चर्चा किया । उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इतिहास से पूछे जाने वाले प्रश्नो पर भी चर्चा की । वर्तमान में इतिहास के पाठ्यक्रम पर भी चर्चा की । उन्होंने इतिहास से किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं इस बात पर भी बल दिया । उन्होंने ने इतिहास की सतत मूल्याङ्कन की अवधारणा को प्रस्तुत किया और छात्रों के हर प्रश्न को संतुष्ट किया । उन्होंने इतिहास विषय के अकादमिक और अन्य अवसरों एवं सेवाओं के बारे में भी बताया । समस्त बिड़ला परिवार ह्र...